नैनवां: खानपुरा और टोपा गांव के ग्रामीणों का 15वें दिन भी उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन जारी रहा
Nainwa, Bundi | Feb 21, 2025 नैनवा उपखंड क्षेत्र के खानपुरा व टोपा गांव को नैनवा नगर पालिका में जोड़ने के विरोध में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन उपखंड कार्यालय पर 15 वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा ।इससे पुर्व ग्रामीणों ने गुरुवार रात को खानपुरा में पंचायत आयोजित कर आगे के उग्र आंदोलन की रूपरेखा बनाई व जिम्मेदारी सोपी।