शेरघाटी: बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस पर हमला कर छुड़ाने वाला आरोपी शेरघाटी से गिरफ्तार
Sherghati, Gaya | Apr 21, 2026 गया जिले में पुलिस पर हमला कर बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने के मामले में मुख्य आरोपित सुदामा उर्फ 'लंगड़ा' को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे शेरघाटी थाना क्षेत्र स्थित उसके ससुराल से पकड़ा गया। यह घटना परैया थाना क्षेत्र के बैकटपुर गांव में हुई थी। शनिवार देर रात परैया पुलिस अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी, तभी भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया