लखीसराय: लखीसराय के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती, ऑडी एवं डायल 112 ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की हुई जांच
लखीसराय पुलिस द्वारा बुधवार अपराह्न 12 बजे अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार मंगलवार एवं बुधवार के बीच रात में वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में भ्रमण कर गश्ती दल,ऑडी तथा डायल 112 पुलिस बल की औचक जांच किया गया.अधिकारियों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों की सतर्कता, उपस्थिति तथा कार्य शैली का जायजा लिया.