मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में छत से गिरने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
गढ़वा गांव निवासी ब्रह्मकेस का पक्का मकान है मकान के छत पर रेलिंग नहीं लगी है ब्रह्मकेस में बताया कि गर्मी का मौसम होने से शुक्रवार व शनिवार की रात परिवार की सदस्यों सहित सभी लोग मकान के छत पर सोए थे। रात लगभग 1:30 बजे उनकी पत्नी 40 वर्षी सुनीता देवी छत से नीचे गिर गई। घायल अवस्था में राजगढ़ अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने सोनभद्र रेफर किया रास्ते में मौत हो गई।