सबलगढ़: सबलगढ़: श्री दाऊजी महाराज मंदिर में भव्य संकीर्तन एवं झांकी का आयोजन
सबलगढ़ आज होली के पावन अवसर पर सबलगढ़ स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर में भव्य संकीर्तन एवं आकर्षक झांकी का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति, रंग और उल्लास की अद्भुत छटा बिखर गई। ढोल-मंजीरों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।