दुधि: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख को सौंपा पत्र, 15 साल से नहीं हुई मरम्मत
म्योरपुर ब्लॉक की खैराही और किरवानी गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पिछले कई वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। ईंटों से बनी यह सड़क अब पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे स्थानीय निवासियों का चलना दूभर हो गया है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड को एक मांग पत्र सौंपा।