बक्सर: दशहरा पर्व के अवसर पर डीएम के निर्देश पर बक्सर शहर में जगह-जगह डॉक्टरों की तैनाती
Buxar, Buxar | Oct 12, 2024 दशहरा पर्व के अवसर पर डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर बक्सर शहर में जगह-जगह डाॅक्टरों की तैनाती रही। सुबह 10 बजते हीं डाॅक्टर अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर पहुंचने लगे थे। बताते चलें कि दशहरा के दिन रावण दहन का कार्यक्रम होता है, जिसमें काफी संख्या में लोगों की भीड़ होती है। जिसको देखते हुए डीएम अंशुल अग्रवाल नें सिविल सर्जन को जरूरी निर्देश दिए गए थे।