नरसिंहपुर: पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में पति को किया गिरफ्तार, पत्नी ने कहा- झूठा मामला है, न्याय चाहिए
नरसिंहपुर के गोटेगांव से एक महिला अपने बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और उसका कहना है कि पूछताछ के नाम पर पुलिस उसके पति को ले गई थी और उसे पर एनडीपीएस एक्ट का मामला बना दिया उक्त मामले में पीड़ित महिला ने झूठा मामला बनाने का आरोप लगाया है और पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की है