शाहपुरा: ईटमारिया गांव में सांसद और विधायक ने आंगनबाड़ी भवनों तथा वेयरहाउस का किया शिलान्यास, चिकित्सा शिविर भी आयोजित हुआ
ईटमारिया ग्राम पंचायत में रविवार को शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा और भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने ग्राम सेवा सहकारी समिति के नवीन भवन एवं वेयरहाउस सहित पांच आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का शिलान्यास किया। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया। वहीं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।