सहावर: अमांपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर जगह-जगह हुए यज्ञ और भंडारे
अमांपुर । कस्बा में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बारहद्वारी, घंटाघर, साई बाबा मंदिर, गुड़मंडी़ स्थित शिव मंदिर पर सुंदरकांड, यज्ञ व भंडारे का आयोजन हुआ। श्रीराम जानकी मंदिर में भक्तों ने हनुमान जी की प्रतिमा पर चोला चढ़ाया और श्रृंगार किया। कस्बा में जगह-जगह भंडारे और शर्बत का भी वितरण किया गया,पूरा मामला आज शुक्रवार समय करीब 3 बजे का है।