बोडला: दलपूरवा में गोचर जमीन पर टकराव, जनता तैयार, प्रशासन लापता
कवर्धा जिले के पंचायत बानो के आश्रित ग्राम दलपूरवा में एक अलग ही तस्वीर सामने आई है, जहाँ आमतौर पर प्रशासन को बेजा कब्ज़ा हटाने के लिए पहल करनी पड़ती है, वहीं इस गाँव में खुद ग्रामीण आगे आकर गोचर जमीन खाली कराने की मांग कर रहे हैं। तीन महीनों से कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहे ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है.