अमरोहा: अमरोहा जिले की कमान संभालते ही एसपी ने कोतवाली पहुंचकर माफियाओं की जानकारी ली, बोले- माफियाओं पर कार्रवाई करेंगे
Amroha, Amroha | Apr 2, 2026 अमरोहा में नए एसपी लखन सिंह यादव ने पदभार ग्रहण करते ही कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। एसपी ने कोतवाली पहुंचकर हिस्ट्रीशीटर, माफिया और अपराधियों की सूची की समीक्षा की और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।इस दौरान एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में सक्रिय माफियाओं पर चिन्हित कर एक-एक कर कड़ी कार्रवाई की जाए।