उज्जैन शहर: 15 माह से हत्या और जानलेवा हमले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने संजय नगर से किया गिरफ्तार
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र से करीब 15 महीने से फरार चल रहे हत्या और जानलेवा हमले के आरोपी अभिषेक उर्फ अमन सांडिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मार्च 2025 में संजय नगर इलाके में हुए एक विवाद के दौरान आरोपियों ने रोहित डोडियार नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जबकि बीच-बचाव करने आए कान्हा और शिव पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर द