सहारनपुर: पुलिस ने चिलकाना थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, यमुना से लाए जा रहे थे बोल्डर
सहारनपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलकाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देशन में जनपद स्तर पर चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत बुधवार शाम 4 बजे की गई।