गभाना: हुर्सेना में युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
गभाना क्षेत्र के गांव हुर्सेना में एक मकान में 45 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय शर्मा के रूप में हुई है, जो लाखा बाजार में जूते-चप्पल की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम तक जब वह घर से बाहर नहीं निकले, तो परिजनों ने घर के अंदर जाकर देखा। वहां विजय मृत अवस्था में पड़े मिले