सिमडेगा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सिमडेगा ने शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के द्वारा सोमवार को दोपहर 2:00 बजे सिमडेगा के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने वार्षिक मेडिकल फिटनेस प्रमाण, पत्र कीट नियंत्रण, एमजीएमटी सिस्टम रिकॉर्ड जल परीक्षण रिपोर्ट फूड सेफ्टी रिपोर्ट आदि चीजों की जांच की ।दौरान उन्होंने कहा त्यौहार के दौरान मिलावट करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।