चूरू: जाट महासभा ने सैनिक बस्ती कार्यालय में पीसी कर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का अपमान बर्दाश्त नहीं करने का जताया विरोध
Churu, Churu | Apr 5, 2026 चूरू के सैनिक बस्ती स्थित राजस्थान जाट महासभा कार्यालय में रविवार को महासभा पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता आयोजित कर किसान नेता भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के खिलाफ की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया। रामावतार पलसानिया के बयान की निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया तथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का निर्णय लिया।