झांसी: झांसी में सब्जी विक्रेताओं ने डीएम कार्यालय में लगाई गुहार, नगर निगम की कार्रवाई रोकने की मांग की
Jhansi, Jhansi | Jul 4, 2026 झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र के आजाद गंज के दर्जनों सब्जी विक्रेता शनिवार की दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर नगर निगम की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि नगर निगम द्वारा उनकी दुकानें हटाई जा रही हैं, जबकि वे कई वर्षों से उसी स्थान पर दुकान लगाकर व्यापार कर रहे हैं और टैक्स भर रहे हैं।