मंझनपुर: अफजलपुरवारी में तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाया कहर, बिजली का खंभा तोड़ा, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर सर्किल अंतर्गत मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुरवारी गांव में शुक्रवार रात लगभग 11 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।