भरथना: बकेवर के सराय मिठ्ठे गांव में 15 दिन से फुंका ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
बकेवर के सरायमिठ्ठे गांव में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप है। गुरुवार दोपहर 1 बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने बकेवर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर एसडीओ संत कुमार वर्मा को शिकायत पत्र सौंपते हुए शीघ्र ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की। एसडीओ ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे