टिकारी: SC/ST मामलों पर विधायक ने अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की बैठक में बात रखी
Tikari, Gaya | Apr 9, 2026 टिकारी थाना क्षेत्र में SC/ST के लंबित मामलों को लेकर विधायक अजय कुमार दांगी ने अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत आहूत जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में बात रखी। गुरुवार को आहुत बैठक में ऐसे लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास टिकारी से जुड़े समस्याओं को भी रखा।