कोल: वसौली प्राथमिक विद्यालय में 5 साल से गैर हाजिर शिक्षिका की BSA ने की सेवा समाप्त, पत्र जारी कर दी जानकारी
Koil, Aligarh | Apr 9, 2025 वसौली प्राथमिक विद्यालय में 5 साल से गैर हाजिर चल रही शिक्षिका की सेवा समाप्त की गई है। आरोपी शिक्षिका रंजीता 5 वर्षों से गैर हाजिर चल रही थी। विभाग के अधिकारियों ने कई बार पत्राचार किया लेकिन शिक्षिका के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया था। 5 साल से गैर हाजिर चलने पर अलीगढ़ बीएसए राकेश सिंह ने शिक्षिका की सेवा समाप्त की है।