कोल: सिविल लाइन में बुजुर्ग महिला ने SSP को आत्मदाह की दी चेतावनी, सौतेले बेटों ने प्रॉपर्टी पर किया कब्ज़ा
Koil, Aligarh | Apr 9, 2025 अलीगढ़ एसएसपी कार्यालय का मामला सामने आया है जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने एसएसपी को चेतावनी दे डाली है और कहा है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह एसएसपी कार्यालय पर ही आत्मदाह करेंगी। दरअसल 70 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला रामवती गौतम अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के मोहल्ला सिकरवार की रहने वाली है। एसएसपी ने मामले में जाँच कर कार्यवाही का दिया अस्वाशन।