गिद्धौऱ क्षेत्र होकर बहने वाली बरनार नदी के मौरा बालू घाट से निकलने वाले आधा दर्जन सिंचाई पैईन का रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक खनिज विकास पदाधिकारी केशव कुमार पासवान एवं लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता के द्वारा किया गया। इस दौरान मौरा,मांगोबंदर, धोबघट, निजवारा, प्रधानचक के दर्जनों किसान मौजूद थे और बालू घाट बंद करने की मांग की है।