हुज़ूर: गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, साइबर क्राइम ब्रांच ने नागरिकों को सतर्क रहने की दी सलाह
Huzur, Bhopal | Mar 31, 2026 शहर में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर हो रही साइबर ठगी के मामलों को देखते हुए साइबर क्राइम ब्रांच ने एडवायजरी जारी कर नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक ठग फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक और APK फाइल के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं और उनसे बैंकिंग जानकारी हासिल कर खातों से रकम उड़ा रहे हैं।