झांसी: राजीव नगर में रिटायर्ड सीनियर सेक्शन इंजीनियर के बेटे ने किया सुसाइड, आधी रात को ससुराल से बर्थडे पार्टी करके लौटा था
Jhansi, Jhansi | Dec 26, 2024 झांसी में रेलवे के रिटायर्ड सीनियर सेक्शन इंजीनियर के बेटे ने सुसाइड कर लिया। गुरुवार को विवेक वर्मा का शव फंदे पर लटका मिला है। मोहल्ले में ही उसकी ससुराल है। आधी रात को वह ससुराल से बर्थ-डे पार्टी करके लौटा था। पत्नी बच्चे के साथ मायके में ही रुक गई थी। सुबह बेटी घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था। खिड़की से देखा तो शव पंखे पर लटक रहा था।