झांसी: झांसी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, मौके पर पहुंचे डीआरएम सहित रेलवे के अधिकारी
Jhansi, Jhansi | Dec 26, 2024 गुरुवार को झांसी रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतरने की घटना ने रेल यातायात को दो घंटे तक बाधित कर दिया। लगभग सुबह 10:00 बजे यह मालगाड़ी दिल्ली की ओर जा रही थी, जब झांसी आउटर पर अचानक इसके चार पहिये पटरी से उतर गए। इस घटना के चलते झांसी-दिल्ली और झांसी-भोपाल रेल मार्ग प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही DRM सहित रेलवे के अधिकारी मौके पर पंहुचे।