किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास पुलिस ने तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, 6 मोबाइल किए ज़ब्त
Kishangarhbas, Alwar | May 31, 2026
किशनगढ़ बास थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सस्ती दर पर लैपटॉप बेचने और घर बैठे जॉब दिलाने का ऑफर देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले बदमाश शाकिर, सूरत सिंह और साहिल को गिरफ्तार किया है। किशनगढ़ थाना अधिकारी बनवारी लाल मीणा ने रविवार शाम 6:00 बजे बताया कि आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल जप्त किए गए हैं। साथ ही तीन स्थाई वारंटीयों को भी गिरफ्तार किया गया है।