हाथरस: गांव प्रेम नगर बरसोली में खेत पर 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा, परिजन उसे अस्पताल में भर्ती कराए
हसायन के गांव प्रेमनगर बरसोली में बुधवार दुपहर 12.30 बजे के लगभग खेत में गोभी के कट्टे उतार रहा 10 वर्ष के बच्चे के पैर में एक सांप ने काट लिया और वह बेहोश होकर खेत में गिर गयाऔर ग्रामीणों की भीड़ लग गई ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया और बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है अस्पताल में डिब्बे में बंद सांप को देखने वालों की भीड़ लग गई