सोमवार को नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र की खान चौराहा,एग्रीकल्चर,फूल मंडी सहित विभिन्न जगहों पर मार्ग के बगल पटरी पर लोगों के द्वारा अवैध रूप से दुकान लगा दिया गया था। जिस पर नगर निगम के अधिकारियों ने कार्यवाही किया है। और हिदायत दिया कि दोबारा दुकान लगाई गई तो जुर्माना वसूला जाएगा। नगर निगम की इस कार्यवाही को देख पटरी दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।