मेहदावल: धनघटा तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध अस्पतालों पर की छापेमारी
धनघटा तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे अवैध अस्पतालों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान दो अस्पतालों पर ताला लगाया गया और कुछ अस्पतालों पर चेतावनी दी गई है। वही संत कबीर नगर के एसीएमओ ने अपने टीम के साथ छापेमारी की है छापे मारी के दौरान प्राइवेट अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है।