बीना: बीना न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन, न्यायाधीश एवं अधिवक्ता रहे मौजूद
Bina, Sagar | Jul 27, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर के दिशा निर्देशन में न्यायाधीश तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में सोमवार सुबह से न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ न्यायाधीश संजय कुमार जैन ने किया । रक्तदान शिविर जीवन रेखा संस्था के सहयोगसे सागर जिला ब्लड बैंक द्वारा आयोजित किया गया।