चंदौसी: चंदौसी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, डीएम अंकित खंडेलवाल रहे मौजूद
चंदौसी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले कार्यक्रम में क्षेत्र से आई जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी फरियादी को समस्या ना हो