ग्वालियर के जिनावली गांव में 7 साल पुरानी सरपंची रंजिश एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गई। लाठी, कुल्हाड़ी और सरियों से हुए हमले में सरपंच का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस ने रविवार दोपहर 3 बजे देते हुए हत्या के प्रयास का केस दर्ज होने की पुष्टि की।