कोल: सड़कों में गड्ढों का निस्तारण व वेंडिंग जोन में दुकान देने की मांग को लेकर BMKU ने नगर निगम में प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | May 8, 2024 शहर में सड़कों में गड्ढों का निस्तारण व वेडिंग जॉन में मजदूरों को दुकान देने की मांग लेकर BMKU ने नगर निगम में प्रदर्शन करने के बाद सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में BMKU ने सड़कों का निस्तारण व वेडिंग जॉन में मजदूरों को दुकान मुहैया कराये जाने की मांग की है। इस दौरान समस्या का समाधान न होने पर BMKU ने नगर आयुक्त का घेराव करने का ऐलान किया है।