कोल: नूरपुर में मंदबुद्धि व्यक्ति ने 2 लोगों की पीटकर की हत्या, गुस्साये ग्रामीणों ने मंदबुद्धि को पीटकर उतारा मौत के घाट
Koil, Aligarh | May 8, 2024 गांव नूरपुर में मंदबुद्धि व्यक्ति ने खेत में काम कर रहे व्यक्ति लालाराम व जफर की पीटकर हत्या कर दी। घटना देख ग्रामीण एकत्रित हो गए और मंदबुद्धि व्यक्ति की जमकर पिटाई की जिसके चलते मंदबुद्धि व्यक्ति की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर SSP संजीव सुमन मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने तीनों शवों के पीएम करा दिए हैं।