कोल: महुआ खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत बंद घर में अचानक गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, मचा हड़कंप
Koil, Aligarh | May 8, 2024 बंद मकान में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। जिसकी वजह से मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। परिवार मंदिर में पूजा करने गया हुआ था। जैसे ही सूचना परिवार को मिली तुरंत परिवार घर पहुचा और फायर ब्रिगेड एवं पुलिस को सूचना दी। यह घटना बुधवार करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है।