पोड़ैयाहाट: रामनवमी पर पोड़ैयाहाट में बजरंग दल ने निकाला मोटरसाइकिल जुलूस, गूंजे जय श्री राम के नारे
रामनवमी के मौके पर गुरुवार को पोड़ैयाहाट में बजरंग दल ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला।इस दौरान जय श्री राम के नारे गूंजते रहे।मुख्य बस स्टैंड स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से जुलूस का आरंभ हुआ जो की मर्सी हॉस्पिटल, सिंघाड़ा चौक, गुड़मेंश्वर धाम आदि जगहों से होते हुए पुनः अपने उद्गम स्थल पर पहुंचा जहां इसका समापन हो गया । इस दौरान पुलिस मौजूद रही।