चनपटिया: चनपटिया पहुँच जिलाधिकारी उद्यमियों की समस्याओं को सुना,समस्याओं का निराकरण हेतु अधिकारियों को दिया निर्देश।
बेतिया। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय आज संबंधित अधिकारियों के साथ स्टार्टअप जोन चनपटिया पहुँच उद्यमियों द्वारा किये जा रहे कार्यों का जाना और उनके समक्ष आ रही परेशानियों को समझा और उसका निराकरण करने की दिशा में ठोस कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर उद्यमियों द्वारा स्टार्टअप जोन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।