चनपटिया: चनपटिया में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत मामले की जांच में जुटी पुलिस
चनपटिया थाना के चनपटिया वार्ड संख्या - 3 निवासी सुदर्शन मुखिया की पत्नी पूजा देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं, इसकी सूचना ग्रामीणों ने मायके वालों को दी, मायके वाले पहुंचे, तो देखा कि पूजा का फंदे से शव लटक रहा है, ससुराल वाले गायब है। घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।