गोरखपुर: गोरखपुर शहर में बिजली विभाग से आम आदमी हुआ परेशान मुख्यमंत्री के आदेश का भी नहीं पालन कर रहे अधिकारी
गोरखपुर शहर में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से आम आदमी पूरी तरह से त्रस्त नजर आ रहा है। मनमाना बिजली कटौती से आम आदमी की दिक्कतें बढ़ती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री का आदेश है कि बिजली जब काटी जाए तो उपभोक्ताओं को बताया जाए की कब तक बिजली कटी रहेगी, जिससे वह अपने आप को अशहज महसूस ना कर सके, लेकिन बिजली विभाग का रवैया वैसे की वैसे ही है।