गोरखपुर: असुरन चौराहे से पिपराइच तक फोरलेन बनाने की प्रक्रिया हुई तेज व्यापारियों में मची खलबली, एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन
असुरन चौराहे से पिपराइच तक फोरलेन बनाने की प्रक्रिया तेज होते ही व्यापारियों में खारबरी मच गई है, रोड चौड़ीकरण होने के बाद व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट दिखने लगा है। व्यापारियों ने अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मांग किया है कि, रोड चौड़ीकरण को कम किया जाए जिससे हम दुकानदारों की क्षति काम हो और रोजी-रोटी चलती रहे।