गोरखपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 2 जुलाई से 9 जुलाई तक गोरक्ष प्रांत में निकलेगी रथ यात्रा प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों की उपस्थिति दर परिसरों में लगातार कम होने की दृष्टिगत उसको लेकर विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस के उपलक्ष में 2 जुलाई से 9 जुलाई तक गोरक्ष प्रांत के समस्त 17 संघात्मक जिलों में रथ यात्रा के द्वारा परिसर चलो अभियान चलाएगी। इस अभियान से यह प्रयास किया जाएगा की परिसर में जो विद्यार्थियों की कमी है उसे जीवंत किया जा सके।