सिंगरौली: न्यायालय ने कोडिनयुक्त कफ सीरप की बिक्री के आरोपी को 10 वर्ष की सुनाई कठोर कैद
विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट विवेक कुमार पाठक के न्यायालय ने कोडिन युक्त कफ सिरप बेचने के आरोपी संतोष दुबे निवासी दसौती थाना नवानगर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/सी सहपठित धारा 21/ 22 के अंतर्गत 10 साल का कठोर कारावास की सजा का फैसला सुनाया है न्यायालय ने उक्त धारान्तर्गत आरोपी पर ₹100000 भी अधिरोधित किया है।