मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में पुलिस का शिकंजा, फर्जी कारोबार और गैंगस्टर कनेक्शन पर कार्रवाई, आसिफ-जावेद को भेजा गया सलाखों के पीछे
थाना खालापार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चेकिंग अभियान के दौरान दोनों को किदवई नगर क्षेत्र से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आसिफ सैफी और जावेद सैफी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, नकली सामान और कॉपीराइट एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज है।