धामपुर: पाडली मांडू के शुभम सैनी हत्याकांड में परिवार के लोग शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से मिले
शुक्रवार की सांय करीब 4:00 मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर क्षेत्र के गांव पाडली मांडू निवासी शुभम सैनी की अवैध संबंधों के चलते गांव के ही अंकुश सैनी सहित कुछ लोगों ने गला घोटकर हत्या कर दी थी। इसी को लेकर परिवार के लोग धामपुर कोतवाली पहुंचे और शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी की मांग की।