कटकमदाग: हजारीबाग नगर निगम ने नीलामी के बिना दे दी गांधी मैदान में डिजनीलैंड मेला लगाने की मंजूरी,मिलेंगे राजस्व 17.76 लाख रुपए।
गांधी मैदान में डिजनीलैंड मेला की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। संभवतः एक दो दिनों के अंदर मेला चालू भी हो जाएगा। यह मेला चालू होने के दिन से एक महीने के लिए होगा और इस हिसाब से यह अवधि दुर्गा पूजा से पहले ही पूरी हो जाएगी जबकि गांधी मैदान में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा के समय ही डिजनीलैंड मेला लगाने के लिए प्रतिस्पर्धा होती है और मेला आयोजकों में होड़।