कटकमदाग: फाइलेरिया रोधी दवाएं खाने के बाद मितली आना, चक्कर आना होते हैं शुभ संकेत, डॉ. बीरेन्द्र कुमार सिंह ने दी जानकारी
झारखण्ड को जल्दी ही फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक स्तर पर प्रयास किये जा रहें हैं। यही कारण है कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चलाये जाने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ- साथ सामुदायिक सहभागिता और मीडिया सहयोगियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।