कटकमदाग: चौपारण वन विभाग ने अवैध आरा मशीन, लकड़ी का बोटा सहित चिरान पटरा किया जप्त।
चौपारण गौतम बुद्ध वन्य प्राणी आश्रयनी ने लकड़ी तस्करो पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अत्यंत सुदूरवर्ती एवं उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र मुड़िया रक्षित वन में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पर छापामारी कर कार्रवाई करते हुए एक आरा मशीन सेट, लकड़ी का बोटा एवं भारी मात्रा मे चिरान पटरा जप्त किया गया।जानकरी देते हुए प्रभारी वनपाल अयूब अंसारी ने बताया।