आबापुरा: देवगढ़ कस्बे में विद्यालय के बाहर धूम्रपान सामग्री बेचते हुए व्यक्ति के खिलाफ आंबापुरा पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
देवगढ़ कस्बे में बुधवार सुबह में 10:30 बजे विद्यालय के बाहर धूम्रपान सामग्री बेचते हुए, आंबापुरा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। आंबापुरा थानाधिकारी निर्भय सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह में इस मामले में कार्रवाई हुई थी जिसके बाद आज गुरुवार दोपहर 2 बजे आरोपी हरिश पुत्र हरदार निवासी देवगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।